लालकुआं। क्षेत्र के जाने-माने ज्योतिषाचार्य एवं पुरोहित पंडित ललित मोहन पांडे (62) के आकस्मिक निधन से बिंदुखत्ता सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे पंडित पांडे ने आज प्रातः 11 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।पुरानाखत्ता, बिंदुखत्ता निवासी पंडित ललित मोहन पांडे ज्योतिष एवं धार्मिक कर्मकांड के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते थे। उनके सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के चलते क्षेत्र में उनकी विशेष प्रतिष्ठा थी। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, एक पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर किया गया।
उनके निधन पर सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, राजेंद्र सिंह खनवाल, कुंदन सिंह मेहता, कमलेश चंदोला, बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप सिंह बथ्याल, मीना जोशी कपिल, महिला कांग्रेस नेत्री बीना जोशी, तथा पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू समेत अनेक गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।




