राष्ट्रीय

दिल्ली में छात्रों का पीजी भवन गिरने से पांच की मौत, एक दर्जन गंभीर, रात में भी तेजी से चल रहा रेस्क्यू,

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है. मामले में इमारत के मालिक और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक इमारत भरभराकर गिर गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है. इस इमारत का इस्तेमाल PG के तौर पर किया जा रहा था. मामले में PG के मालिक हरिराम बंसल समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
उल्लेखनीय है कि सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर को एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमे 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं रेस्क्यू किए गए एक दर्जन गंभीर रूप से घायल हैं। जो इमारत गिरी वो 40-50 साल पुरानी थी। मरने वालों में एक छात्र और एक मजदूर है, जबकि 2 की पहचान अभी नही हुई है।
बिल्डिंग मे हॉस्टल चलता था। चश्मदीदो के मुताबिक हादसे के वक्त छात्र कमरो में थे और बेसमेंट मे खुदाई चल रही थी। 16 का रेस्क्यू कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में 20-25 कमरे थे और हर कमरे में 2 स्टूडेंट्स रहते थे। हादसे के वक्त अंदर 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे।
बिल्डिंग के मालिक का नाम आनंद बंसल है, जो गुरुग्राम में रहता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मलबे मे दबे एक युवक ने अपना वीडियो बनाकर शेयर किया। उसने लोगों से रेस्क्यू की अपील की। घटनास्थल पर मौजूद एक युवक ने भास्कर रिपोर्टर को बताया कि यह युवक उसका दोस्त है। वह बार-बार फोन करके शासन प्रशासन से उसे बचाने की अपील कर रहा है।

To Top