हल्द्वानी। मुखानी चौराहा के पास आज एक महिला ने नशे की हालत में सड़क पर जमकर हंगामा किया। महिला के गोद में एक छोटा सा बच्चा भी था। इस बीच एक वृद्ध महिला ने नशे में धुत महिला को खूब खरीखोटी सुनाई, जिसके बाद वह महिला आटो बैठकर मौके से रवाना हो गई।
मुखानी चौराहा के पास की उक्त घटना को लेकर स्थानीय लोगों के अनुसार महिला मुखानी की ओर से हल्द्वानी जा रही थी। इस दौरान वह नशे की हालत में सड़क पर हंगामा करने लगी। महिला के हंगामा करने से उसकी गोद में मौजूद बच्चा भी रोता-चिल्लाता नजर आया। मौके पर मौजूद एक बुजुर्ग महिला ने उसे समझाने और बच्चे को लेकर घर जाने की सलाह दी, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुई।
नशे में धुत्त महिला वृद्ध महिला से भी झगड़ने लग गई। हालांकि कुछ देर बाद महिला बच्चे को लेकर आटो से घर को चली गई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर प्रसारित हो रहा है। हालांकि पुलिस तक यह मामला नहीं पहुंचा है, लेकिन इंटरनेट मीडिया यह वीडियो खूब चर्चा का विषय बना है।




