उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी के नैनीताल आगमन पर गांधी हत्याकांड को लेकर आई यह पड़ताल,

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नैनीताल आगमन पर मां नैना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का हमला तथा जनपद के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को लेखक ने भेंट की पुस्तक “हे राम”

गांधी हत्याकांड पर आधारित पुस्तक के लेखक प्रखर श्रीवास्तव ने की भेंट

मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रयास की सराहना की

प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को आज नैनीताल भ्रमण के दौरान लेखक *श्री प्रखर श्रीवास्तव * द्वारा लिखित पुस्तक “हे राम – गांधी हत्याकांड की एक पड़ताल” भेंट की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में एबीवीपी के टिकट की घोषणा के बाद भारी बगावत, लगी इस्तीफों की झड़ी,

इस अवसर पर लेखक ने मुख्यमंत्री जी को पुस्तक के विषय और शोध के बारे में अवगत कराया। पुस्तक महात्मा गांधी हत्याकांड से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों और घटनाक्रम पर आधारित है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन ने एक दर्जन से अधिक पुलिस उपाधीक्षको की नैनीताल, यूएस नगर सहित कई जनपदों में की तैनाती,

मा. मुख्यमंत्री जी ने पुस्तक भेंट करने पर लेखक का आभार व्यक्त किया और उनके इस साहित्यिक एवं शोधपरक प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पुस्तकें इतिहास के महत्वपूर्ण पहलुओं को सामने लाने का कार्य करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दौड़ते-दौड़ते बेटे की मौत, सदमे में मां ने सरयू में छलांग लगाकर दी जान

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad
To Top