उत्तराखण्ड

मोटाहल्दू में जानवर को बचाने के चक्कर में विद्युत पोल को तोड़ते हुए झाड़ियां में घुसी कार, एमबीपीजी के प्रोफेसर समेत तीन बाल-बाल बचे… देखें वीडियो,

लालकुआं। मोटाहल्दू से रामपुर रोड की ओर को कार द्वारा जा रहे एमबीपीजी कॉलेज के प्रोफेसर समेत 3 लोगों की कार के सामने अचानक आवारा जानवर आ जाने के चलते उक्त कार विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त करते हुए झाड़ियां में घुस गई, जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई एवं तीनों लोग बाल बाल बच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद मोटाहल्दू से रामपुर रोड की ओर को जाने वाले बाईपास मार्ग से कार द्वारा हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज के प्रोफेसर एवं दो अन्य लोग जा रहे थे, जैसे ही वह कुछ दूर पहुंचे थे तभी अचानक सामने से एक आवारा जानवर गाड़ी के आगे आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में उक्त कार सड़क के किनारे खड़े विद्युत पोल को तोड़ते हुए झाड़ियां में घुस गया, उक्त दुर्घटना में कार तो क्षतिग्रस्त हो गई, परंतु कार में सवार तीनों लोग बाल बाल बच गए। बाद में उक्त कार को ट्रैक्टर की मदद से झाड़ियां से निकाला गया।

To Top