उत्तराखण्ड

रक्षासूत्र से सजा ‘दीदी-बैड़ी उत्सव’, बहनों ने बंदी दीपेंद्र की कलाइयों में राखी..

लालकुआं। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर हल्दूचौड़ स्थित बैंक्वेट हॉल में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी के संयोजन में ‘दीदी-बैड़ी उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों से बड़ी संख्या में महिलाओं एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में महिला कार्यकत्रियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा नेता दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बहनों ने क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल में बड़ी घटना करने के इरादे से पहुंचे तीन बदमाशों को पुलिस ने रँगे हाथों दबोचा, बड़ी वारदात विफल,

मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने रक्षाबंधन पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आपसी स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के साथ ही महिला शक्ति को सम्मान देने का संदेश देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम रेलवे स्टेशन में ट्रेन से उतरी महिला संदिग्ध परिस्थितियों में कार में बैठकर हुई लापता, हड़कंप

कार्यक्रम में अतिथियों ने नारी सम्मान, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के युवा व्यापारी नेता का हुआ आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर,

इस अवसर पर लालकुआं मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, गौलापार मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, राजकुमार सेतिया, बॉबी सम्भल, संजय अरोरा, अरुण प्रकाश, तारा पांडे, राजलक्ष्मी पंडित, ममता चौहान, आनन्दी बिष्ट, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, गोपाल जोशी और ललित प्रसाद सहित चारों मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।

Ad Ad
To Top