रुद्रपुर। थूकने के बाद घरों में दूध बांटने वाले मुस्लिम दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। वार्ड नंबर 35 रविंद्र नगर में मुस्लिम युवक लंबे समय से दूध बांटने आ रहा था। दोपहर वह दूध के केन (डोलची) को अपने मुंह के पास लेकर आया और फिर वह दूध बांटने चला गया।
लोगों ने उस पर थूकने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया था। लोगों की भीड़ जमा हो गई तो सूचना पर पुलिस पहुंची और दूधिए को अपने साथ ले गई। बाद में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता जोगेंद्र सिंह ने आवास विकास चौकी में तहरीर देकर प्राथमिकी पंजीकृत करने की मांग की।
इधर, चौकी में हुई पूछताछ में उसने अपना नाम सितौर खजूरिया रामपुर(उप्र) निवासी शाहिद अली बताया। आवास विकास चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित की थूकने की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
उल्लेखनीय है कि रुद्रपुर शहर के रविंद्र नगर में दूध में थूक मिलाकर बेचने के आरोप पर हंगामा हो गया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूध विक्रेता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर की। मामले में विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता जोगिंदर सिंह ने आवास विकास पुलिस चौकी में तहरीर देकर जांच और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की।
आरोप लगाया कि दोपहर करीब 2:30 बजे स्थानीय निवासी अमित वर्मा ने एक दूध विक्रेता को दूध में थूक मिलाते हुए देखा। उसके दावे पर स्थानीय लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो दूध विक्रेता बाइक के पास रखे दूध के बर्तन के नजदीक झुककर कुछ करता नजर आया। हालांकि, फुटेज में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह दूध में थूक रहा है या बर्तन में रखे दूध को सूंघ रहा है।




