उत्तराखण्ड

लालकुआं के पूर्व चेयरमैन को मिली प्रदेश भाजपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, संगठन को मिलेगा अनुभव का लाभ,

लालकुआं। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार चौहान को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन को क्षेत्र में और अधिक मजबूत करने की दिशा में पवन कुमार चौहान का प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में उनके अनुभव और क्षेत्र में सक्रियता का लाभ संगठन को मिलेगा तथा लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और गति मिलेगी।
पवन कुमार चौहान के मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वह संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
फाइल फोटो—पवन कुमार चौहान

To Top