उत्तराखण्ड

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में मामूली सी बात पर चले धारदार हथियार, एक गंभीर, पुलिस ने चार दबोचे,

हल्द्वानी। मामूली सी बात पर हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, लाठी डंडों के साथ-साथ रॉड और धारदार हथियार भी चल गए, परिणाम स्वरूप एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके सिर में 9 टांके आए हैं। पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
चोरगलिया पुलिस का अभियुक्तों पर शिकंजा*
मारपीट के मुकदमे में फरार चल रहे 04 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप, बेंत का डण्डा व कपड़े धोने की थपकी बरामद

संक्षिप्त विवरण

दिनांक 22.06.2026 को वादी मुकदमा राकेश पलड़िया पुत्र स्व. कैलाश पलड़िया, निवासी ग्राम गजेपुर, कुँवरपुर, थाना चोरगलिया द्वारा थाना चोरगलिया में तहरीर दी गई थी कि अभियुक्तगण के साथ खेत में रास्ते एवं गूल को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान अभियुक्तगण द्वारा वादी के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे वादी मुकदमा बेहोश होकर गिर गया तथा उसके सिर में 09 टांके आए।
वादी की तहरीर के आधार पर थाना चोरगलिया में FIR No. 26/2026, धारा 118(1)/352 BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान विवेचक द्वारा अभियोग में धारा 109/351(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई
थानाध्यक्ष चोरगलिया श्री तारा सिंह राणा के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित की गई गठित चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी गई, लेकिन अभियुक्तगण लगातार गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से अभियुक्तगण के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी करवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने गोरापड़ाव डकैती कांड का किया खुलासा, पिस्टल तमंचा एवं नगदी समेत दो बदमाश दबोचे.. देखें देखे वीडियो,

इसके पश्चात् उपनिरीक्षक नीशू गौतम के नेतृत्व में थाना चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण के घर ग्राम गजेपुर, पोस्ट कुँवरपुर में दबिश देकर उपरोक्त अभियोग से संबंधित चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लंबे समय से फरार चल रहे बरेली रोड क्षेत्र के इस वारंटी को हल्दूचौड़ पुलिस ने दबोचा,

अभियुक्तों से पूछताछ के उपरांत आज दिनांक 23.08.2026 को अभियुक्त भैरव दत्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप, बेंत का डण्डा एवं कपड़े धोने की थपकी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल ने इस चौकी प्रभारी और पुलिस कांस्टेबल को किया निलंबित,

गिरफ्तार अभियुक्त-

1. जयदत्त शास्त्री पुत्र स्व. भूपाल दत्त, निवासी ग्राम गजेपुर, कुँवरपुर, थाना चोरगलिया।
2. भैरव दत्त पुत्र जयदत्त शास्त्री, निवासी उपरोक्त।
3. योगेश उर्फ युगल पुत्र जयदत्त शास्त्री, निवासी उपरोक्त।
4. नवीन पुत्र बुद्धिबल्लभ, निवासी उपरोक्त।

बरामदगी

  • घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप।
  • बेंत का डण्डा।
  • कपड़े धोने की थपकी।

गिरफ्तारी टीम

  1. उ0नि0 नीशू गौतम
  2. हे0कानि0 जगदीश सिंह
  3. कानि0 भारत भूषण
  4. कानि0 सन्दीप सिंह
  5. म0का0 मीरा सिंह
  6. म0का0 राजकुमारी
Ad Ad
To Top