हल्द्वानी। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाला युवक रानीबाग स्थित चित्राशिला घाट में नहा रहा था कि अचानक पानी के तेज प्रवाह में बह गया। सौभाग्य से उक्त युवक किसी तरह नदी के दूसरे तट में पहुंच गया। जहां से काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे सकुशल बचा लिया। यहां चित्रशाला घाट रानीबाग में नदी में बह रहे व्यक्ति को काठगोदाम पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर सकुशल बचाया
आज दिनांक 17.09.2026 को कोतवाली काठगोदाम को सूचना प्राप्त हुई कि चित्रशाला घाट, रानीबाग में एक व्यक्ति नदी में बह गया है तथा नदी के बीच फंसा हुआ है।
सूचना पर काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने नदी में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर सकुशल बचा लिया।
रेस्क्यू किए गए व्यक्ति की पहचान हरेंद्र कुमार पुत्र नंद किशोर, उम्र 32 वर्ष, निवासी नवाड़ खेड़ा, गोलापार के रूप में हुई।
रेस्क्यू टीम
1- वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार
2- उप निरीक्षक दिलीप कुमार
3- कांस्टेबल मोहन चंद्र जोशी
4- कांस्टेबल चालक दीपक कुंवर




