हल्द्वानी। स्कूल जाने के बहाने घर से निकली तीन छात्राएं बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी और चोरगलिया पुलिस ने तीनों छात्राओं को हिमाचल प्रदेश से बमुस्किल ढूंढ निकाला। बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि—SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस बनी परिजनों की उम्मीद की किरण, हिमाचल से तीनों बालिकाएं सकुशल बरामद
CCTV और सर्विलांस से मिला सुराग, विशेष टीम ने चोरगलिया से हिमांचल तक खंगाले रास्ते—सकुशल बेटियों की घर वापसी से परिजनों के चेहरों पर लौटी खुशी, पुलिस का जताया आभार
*महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता* देते हुए नैनीताल पुलिस द्वारा गुमशुदा महिलाओं एवं बालिकाओं की तलाश के लिए लगातार प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चोरगलिया क्षेत्र से गुम हुई तीन बालिकाओं को नैनीताल पुलिस ने कड़ी मेहनत, तकनीकी निगरानी, CCTV फुटेज एवं सर्विलांस की मदद से हिमाचल प्रदेश के बद्दी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया।
दिनांक 18.09.2026 को चोरगलिया निवासी शिकायतकर्ता द्वारा सूचना दी गई कि उनकी दो पुत्रियां सुबह करीब 07:00 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों द्वारा स्कूल एवं आसपास तलाश करने पर जानकारी मिली कि दोनों बालिकाएं स्कूल पहुंची ही नहीं थीं तथा एक अन्य बालिका भी उनके साथ गई थी। जिनमे 02 नाबालिग और 01 बालिग है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चोरगलिया में तत्काल FIR No. 45/2026, धारा 140(3) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। *गुमशुदा बालिकाओं की तलाश के लिए जनपद के सभी थानों एवं DCRB नैनीताल को सूचना प्रसारित की गई तथा RT सेट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी व्यापक सूचना साझा* की गई।
👉SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, गठित की विशेष टीम
महिला सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए गुमशुदा बालिकाओं की सकुशल बरामदगी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।
एसपी सिटी श्री मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया श्री तारा सिंह राणा एवं SOG प्रभारी श्री मोहन सिंह सोन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार बालिकाओं की तलाश की गई।
पुलिस टीम ने चोरगलिया, हल्द्वानी, काठगोदाम, रुद्रपुर सहित विभिन्न स्थानों के CCTV कैमरों को खंगाला। CCTV फुटेज में तीनों बालिकाएं एक साथ अकेले जाते हुए दिखाई दीं। इसके बाद तकनीकी एवं सर्विलांस इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने उनकी लोकेशन को लगातार ट्रेस किया।
👉 CCTV और सर्विलांस से मिला सुराग, हिमाचल के बद्दी तक पहुंची पुलिस टीम
लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 24.09.2026 को नैनीताल पुलिस ने तीनों बालिकाओं को हिमाचल प्रदेश के बद्दी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।
पूछताछ में बालिकाओं द्वारा बताया गया कि वे नौकरी की तलाश में घर से बाहर चली गई थीं। पुलिस जांच एवं पूछताछ के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी की बात सामने नहीं आई। तीनों बालिकाएं सुरक्षित एवं सकुशल मिलीं।
बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा तीनों बालिकाओं की काउंसलिंग भी की गई तथा BNSS की धारा 183 के तहत नाबालिग बच्चों को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान हेतु प्रस्तुत कराया गया तथा आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उन्हें सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
👉बेटियों के सकुशल लौटने पर परिजनों के चेहरे खिले
कई दिनों से अपनी बेटियों की तलाश में परेशान परिजनों को जब नैनीताल पुलिस ने उनकी बेटियों के सकुशल बरामद होने की सूचना दी तो उनके मायूस चेहरों पर खुशी लौट आई।
बालिकाओं को सकुशल अपने बीच पाकर परिजनों ने नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्यवाही, संवेदनशीलता एवं लगातार किए गए प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।
👉 बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
- श्री तारा सिंह राणा, थानाध्यक्ष चोरगलिया
- उ0नि0 श्री गौरव जोशी, थाना लालकुआं
- अ0उ0नि0 श्री मनजीत सिंह, थाना चोरगलिया
- कानि0 मुस्तफा अंसारी, थाना चोरगलिया
- कानि0 भूपेन्द्र ज्येष्ठा, SOG नैनीताल
- म0का0 सुमन राणा, थाना चोरगलिया
नैनीताल पुलिस — महिला एवं बालिका सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर




