उत्तराखण्ड

हल्द्वानी आरटीओ ऑफिस के प्रशासनिक कार्यालय में फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप…

हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय हल्द्वानी में पिस्टल से हुई फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गये। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गए हैं।
सूत्रों से पता चला है कि प्रशासनिक कार्यालय में एक अधिकारी की पिस्टल से अचानक गोली चलने की घटना के बाद अब पुलिस जांच मैं जुट गई है।
मंगलवार को आरटीओ कार्यालय में अचानक चली गोली छत में जा घुसी थी। गनीमत रही कि गोली किसी कर्मचारी या अधिकारी को नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया। फायरिंग के बाद कार्यालय में अफरातफरी का माहौल बन गया।
सूचना पर मुखानी कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल को कब्जे में ले लिया।
आखिर क्यों चली गोली की जांच में पुलिस टीम जुट गई है।
कार्यालय के भीतर पिस्टल से गोली किन परिस्थितियों में चली, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। आरटीओ गुरदेव सिंह ने बताया कि मामले की पुलिस जांच चल रही है। वहीं एडिशनल एसपी अमित कुमार के अनुसार पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।
फायरिंग करने वाले संबंधित कर्मचारी से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, आपसी विवाद के दौरान आरटीओ कार्यालय के ही एक कर्मचारी ने कथित तौर पर गोली चला दी। फायरिंग के बाद आरोपी कर्मचारी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, आरटीओ गुरदेव सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस द्वारा कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। फायरिंग की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आरोपी कर्मचारी की तलाश में जुटी है।

To Top