लालकुआं। बदलते मौसम से कई बीमारियां फैल रही है, जिसमें संक्रामक बीमारियां भी शामिल है। आजकल उल्टी दस्त पेट दर्द समेत अन्य कई बीमारियां फैलने से चिकित्सकों के यहां लोगों की भारी भीड़ लग रही है। इसी के तहत यहां निकटवर्ती क्षेत्र बरेली रोड के मोटाहल्दू में बटाईदार के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति की 12 वर्षीय पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, परिजनों के अनुसार बच्ची के पेट में दर्द की शिकायत हुई, जिसे पहले पीएचसी मोटाहल्दू और उसके बाद डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया, परंतु उपचार के दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया।
मोटाहल्दू के गांव जयपुर खीमा निवासी
मुन्नी कबडवाल पत्नी नंद किशोर कबडवाल के यहां
बहेडी निवासी रामपाल पाटीदार के रूप में कार्यरत है उसकी 12 वर्षीय पुत्री पायल केगत शाम अचानक पेट में दर्द हुआ तेज दर्द होने पर परिजन उसे लेकर मोटाहल्दू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर को रेफर कर दिया इसके बाद गंभीर रूप सिंह पीड़ित बालिका को डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान देर रात बच्ची ने दम तोड़ दिया। अचानक हुई बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। आज शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हल्दुचौड़ पुलिस चौकी के प्रभारी शंकर सिंह नयाल के अनुसार पुलिस को एक बच्ची के पेट में दर्द होने की शिकायत मिली, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई है।





