उत्तराखण्ड

मोबाइल नंबर न देने पर युवती पर ताना तमंचा

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा युवती का पीछा करने और नंबर न देने पर दुकान में घुसकर तमंचा तानने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, सुमित गुप्ता नाम का युवक पिछले कई दिनों से कार से उसका पीछा कर मोबाइल नंबर मांग रहा था। 24 अप्रैल की शाम जब युवती अपनी दुकान पर बैठी थी, तब आरोपी सुमित अपने साथी योगेश व अन्य के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के सहयोगी के साथ मारपीट की और युवती पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मांतरण पर सीएम धामी के कड़े रुख के बाद बिंदुखत्ता की किशोरी का एआई से अश्लील वीडियो बनाने वाले शातिर को दबोचा, (वीडियो)

Ad Ad Ad
To Top