उत्तराखण्ड

अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी फतह कर इस जवान ने रचा नया कीर्तिमान

देश के वीर जवान विभिन्न क्षेत्रों में विजयश्री हासिल कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं, इसी कड़ी में एसडीआरएफ के राजेंद्र नाथ ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह कर रचा नया कीर्तिमान। 21 फरवरी को वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट से सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने आरक्षी राजेंद्र नाथ को फ्लैग ऑफ किया था।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में सरेआम हुई डकैती कांड में एसएसपी नैनीताल पहुंचे मौके पर... पढ़े लेटेस्ट अपडेट...

24 फरवरी को आरोहण के दौरान -10 डिग्री तापमान व 80-90 किमी की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाएं तथा लगातार हो रही बर्फबारी जैसी विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए एसडीआरएफ जवान राजेंद्र नाथ द्वारा लगातार 9 घंटे 16 किलोमीटर पैदल चलते हुए सारी बाधाओं को पार करते हुए शाम 5.20 बजे (अफ्रीकन समयानुसार 7 बजकर 50 मिनट) पर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर तिरंगा व उत्तराखंड पुलिस का झंडा फहराया।
सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने दी शुभकामानाएं
जिसके बाद 26 फरवरी की रात 12 बजे राजेंद्र टीम के अन्य सदस्यों के साथ पुन: डबल समिट के लिए रवाना हुए। सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर माउंट किलिमंजारो पर तिरंगे के साथ-साथ एसडीआरएफ का ध्वज फहराकर उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से लापता प्रेमी जोड़े को इंस्टाग्राम की मदद से पुलिस ने इस तरह सिनेमा हाल से पकड़ा,

राजेंद्र नाथ उत्तराखंड पुलिस के प्रथम जवान हैं जिसके द्वारा तीन दिवस के अंतराल में माउंट किलिमंजारो को दो बार सफल आरोहण का रिकार्ड बनाया है। सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने आरक्षी राजेंद्र नाथ के इस नए कीर्तिमान की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

To Top