
मॉर्निंग वॉक को जा रहे बुजुर्ग को बंदर ने मारी टक्कर दर्दनाक मौत
लालकुआं। मॉर्निंग वॉक में जा रहे व्यक्ति को अचानक लंगूर ने जोरदार टक्कर मारते हुए पटक दिया, सिर के बल सड़क में गिरने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। उक्त घटना से मृतक परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र वासियों ने शासन प्रशासन से उक्त निरंकुश हो चुके बंदरों को पकड़ने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः तड़के राजीव नगर बंगाली कॉलोनी निवासी मोहम्मद इदरीश उम्र 69 वर्ष अपने मित्रों के साथ डॉर्बी फील्ड में मॉर्निंग वॉक को जा रहे थे, जैसे ही वह वार्ड नंबर 3 वाली सड़क में डॉर्बी फील्ड की ओर को चल रहे थे, तभी पीछे से तेज गति से आए बंदर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, विशालकाय बंदर की जबरदस्त टक्कर से वह सड़क में सिर के बल गिर गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मोहम्मद इदरीश सेंचुरी पेपर मिल से वर्ष 2015 में सेवानिवृत हो चुके थे, उनके परिवार में एक पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं, उक्त घटना से जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। क्षेत्र वासियों ने क्षेत्र में निरंकुश होकर घूम रहे आवारा बंदरों को पकड़ने की जोरदार मांग की है।
फाइल फोटो- मोहम्मद इदरीश





