उत्तराखण्ड

बरेली रोड क्षेत्र की इस नहर में गिरा युवक… मौत… परिवार में मचा कोहराम…

हल्द्वानी। बरेली रोड क्षेत्र में नहर में युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद नहर में मिले युवक के शव की पहचान धौलाखेड़ा निवासी रिंकू मौर्य के तौर पर हो गई।
आज मोर्चरी पहुंचे स्वजन ने उसकी शिनाख्त कर ली। हरियाल मोटर्स के पास नहर में शाम एक युवक की लाश मिली थी। तलाशी के दौरान उसकी जेब से शराब की बोतल भी मिली थी। साथ ही हाथ में रिंकू नाम गुदा था, जिसके आधार पर पुलिस स्वजन की तलाश में जुट गई।
कोतवाल बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि स्वजन से पूछताछ में पता चला कि रिंकू का स्वास्थ्य खराब था। उसे मिर्गी के दौरे भी आते थे। आशंका है कि नहर किनारे बैठने के दौरान चक्कर आने पर वह लड़खड़ाकर नीचे गिर गया होगा। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं सौंपी गई। फिलहाल तहरीर आने पर कार्रवाई होगी।

To Top