उत्तराखण्ड

हल्दूचौड़ से लालकुआं को आ रहे स्कूटी सवार युवक को कार ने मारी जबरदस्त टक्कर, युवक गंभीर घायल.. देखें वीडियो..

लालकुआं। हल्दूचौड़ से लालकुआं की ओर को आ रहे स्पार्टन के कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। घटना करने के बाद कार सवार कार को लेकर फरार हो गये।
यहां रात्रि लगभग 10 बजे हल्दुचौड़ से लालकुआं की ओर को आ रहे स्पार्टन कैफे के कर्मचारी अनुपम पाठक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उक्त स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई, तथा स्कूटी सवार युवक अनुपम पाठक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उक्त दुर्घटना की सूचना तुरंत ही स्पार्टन के स्वामी सुरेश पांडे को दी गई, इसके बाद मौके पर पहुंचे सुरेश पांडे अपनी कार से हल्द्वानी अस्पताल को ले गए हैं। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम प्रधान प्रकरण में दूसरा वीडियो हुआ वायरल, प्रधान की ओर से दूसरे दिन भी नहीं हुआ मुकदमा,

Ad Ad Ad
To Top