उत्तराखण्ड

इंटरमीडिएट परीक्षा में लालकुआं के अभिनव ने 91.4 प्रतिशत अंक किये हासिल,

लालकुआं। इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्दूचौड़ के अभिनव पन्त ने 91.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
लालकुआं नगर के वार्ड नंबर 2 निवासी व्यवसाई गिरीश चंद्र पंत के पुत्र अभिनव पंत ने हिंदी में 80, बायोलॉजी में 94, फिजिक्स में 98, केमिस्ट्री में 93 और अंग्रेजी में 92 अंक प्राप्त किए हैं। चिल्ड्रन’एस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्दूचौड़ के निदेशक श्रीष पाठक ने कहा कि छात्र अभिनव अत्यंत मेधावी एवं होनहार है।
फाइल फोटो- अभिनव

To Top