लालकुआं। गौ तस्करों द्वारा वध के लिए ले जा जा रही गायों को पुलिस द्वारा पकड़ने के बाद आठ गायों को भीमताल पुलिस द्वारा हरे कृष्णा आश्रम (गौ धाम) हल्दुचौड़ पहुंचाया गया है।
आश्रम के प्रबंधक रामेश्वर दास प्रभु जी ने बताया कि भीमताल पुलिस द्वारा गौ तस्करों से छुड़ाई गई आठ गायों को उनके आश्रम में पहुंचाया गया है, जिनका प्राथमिक उपचार के उक्त गायों की सेवा की जा रही है।
फोटो परिचय -गौ तस्करों से छुड़ाई गई गाय पहुंची गौधाम





