

लालकुआं। मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी में 2 दिन की तरह आज भी भारी पुलिस बल तैनात रहा विभिन्न क्षेत्रों से आए सशस्त्र पुलिस के बीच हुए हुएआंदोलन के बाद अब श्रमिकों ने विधिवत कामकाज संभाल लिया है, वही मामले में गिरफ्तार किए गए समाज सेवी पीयूष जोशी और कांग्रेसी नेता हरीश पनेरु सहित गिरफ्तार किए गए अन्य कई लोगों को पुलिस प्रशासन द्वारा रिहा कर दिया गया है। रिहा होने के बाद समाजसेवी पीयूष जोशी की हालत बिगड़ गई जिन्हें एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है।
गत दिवस पुलिस अधिकारियों और उपश्रमायुक्त की मौजूदगी में हुए समझौते के बाद आज प्रातः से मदरसन कंपनी के कर्मचारियों ने विधिवत अपनी ड्यूटी शुरू कर दी है। आज प्रातः भी भारी संख्या में पुलिस बल मदरसन कंपनी के आगे तैनात रहा, पुलिस की मौजूदगी में श्रमिकों ने मुख्य द्वार से कंपनी में प्रवेश किया। इधर गत दिवस पुलिस द्वारा मदरसन कंपनी के श्रमिकों को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किए गए समाजसेवी पीयूष जोशी और कांग्रेसी नेता हरीश पनेरु को रिहा कर दिया। आज प्रातः जैसे ही पीयूष जोशी हल्दूचौड़ स्थित अपने घर पहुंचे तो उनका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया, जिन्हें सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया, इस दौरान चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और उप नेता भुवन कापड़ी ने दूरभाष पर पीयूष जोशी से वार्ता करते हुए उनकी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इधर लालकुआं कोतवाली पुलिस द्वारा मदरसन श्रमिकों को आंदोलन के लिए उकसाने, जैन जी की तर्ज में दंगा भड़काने का प्रयास करने के आरोप में समाजसेवी पीयूष जोशी समेत 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
इधर अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल ने स्पष्ट रूप से कहा कि श्रमिकों द्वारा अपनी अपनी मांगे मानवाकर अब आंदोलन समाप्त कर विधिवत अपना कार्य पुनः शुरू कर दिया गया है। अब जो भी उन्हें भड़काने का प्रयास करेगा पुलिस उससे सख्ती के साथ निपटेगी।
वही मदरसन कंपनी के एचआर हेड सुभाष तिवारी ने बताया कि कल श्रमिकों से समझौता वार्ता हो जाने के बाद आज सभी श्रमिकों ने विधिवत काम शुरू कर दिया है, और अब कंपनी में दोबारा से कामकाज शुरू हो चुका है।
फोटो परिचय- हल्द्वानी स्थित डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती समाजसेवी पीयूष जोशी





