उत्तराखण्ड

लालकुआं में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके वालों ने किया अंतिम संस्कार… देखें वीडियो…

लालकुआं। नगर के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में निवास करने वाले परिवार की नई नवेली बहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, उसका शव घर के कमरे के पंखे के कुंडे में लटकता हुआ मिला, तो परिवार में कोहराम मच गया, मृतका के हल्द्वानी निवासी मायके वालों ने यहां आकर हत्या का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए ससुरालयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तो की, परंतु घटना के दूसरे दिन भी लालकुआं कोतवाली में मामले की तहरीर नहीं दी है। उधर मृतका अंजुम का अंतिम संस्कार उसके मायके वालों ने हल्द्वानी में कर दिया।
उल्लेखनीय है की गद्य दिवस अम्बेडकर नगर वार्ड नम्बर एक निवासी मोईन खान की 20 बर्षीय पत्नी अंजुम का घर के अंदर पंखे के कुड़े में फांसी मैं लटकता हुआ शव बरामद हुआ था। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर मौके पर आकर साक्ष्य जुटाये। परिजनों के अनुसार पिछले वर्ष मई माह में अंजुम और मोईन का विवाह हुआ था, जैसे ही विवाह को एक वर्ष पूर्ण हुआ कि अंजुम की अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गयी। मृतका का मायका हल्द्वानी राजपुरा में है, उनके परिजनों ने यहां पहुंच कर हंगामा काटते हुवे ससुरालियों पर हत्या का खुला आरोप लगाया। मोईन के घर में जैसे ही हल्द्वानी से मृतका के मायके वाले पहुंचे तो भारी हंगामा हो गया, घटना के समय कोतवाल समेत भारी पुलिस बल वहीं मौजूद था, पुलिस के लाख समझाने के बाद भी मृतका के परिजन शांत नहीं हो रहे थे और खुलेआम ससुरालयों पर बेटी को करने का आरोप लगा रहे थे उनका कहना था कि ससुरालयों ने एक हफ्ते से भी अधिक समय से अंजुम का फोन छीन लिया था, तथा उसे बहुत ही टॉर्चर कर रहे थे, फोन नहीं होने के कारण मायके वालों का उससे संपर्क भी नहीं हो पा रहा था, जिससे वह अत्यधिक चिंतित तथा अनहोनी की आशंका जाता रहे थे, परंतु आखिरकार जिसका डर था वही हुआ और उनकी बेटी को उनसे छीन लिया गया। घटना के दूसरे दिन भी मृतका के मायके वालों ने लालकुआं कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी है, जबकि पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार मायके वालों ने ही किया।

फाइल फोटो- मृतका अंजुम

To Top