लालकुआं। अपर महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर विनोद कुमार शुक्ल ने लालकुआं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के विस्तारीकरण कार्य का जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता पर संबंधित अधिकारी की फटकार लगाते हुए अभिलंब उक्त कार्य को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।
महाप्रबंधक शुक्ल शनिवार की शाम को अपने स्पेशल सैलून से लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंचे, यहां उन्होंने सभी प्लेटफॉर्मों का तसल्लीपूर्वक निरीक्षण करते हुए अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उन्होंने सवाल उठाए, तथा संबंधित अधिकारी की फटकार लगाते हुए इसमें अनियमितता एवं लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। तथा अभिलंब उन्हें दुरुस्त करने की सख्त निर्देश दिए। वह पुराने मुख्य द्वार के समीप स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास पहुंचे तो उन्होंने उक्त शौचालय को अभिलंब वहां से हटाने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए, तथा स्टेशन का मुख्य द्वार एवं पुराने द्वारा के समीप सुंदर एंट्री बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपर महाप्रबंधक शुक्ल ने कहा कि करोड़ों रुपए की लागत से लालकुआं रेलवे स्टेशन में अमृत भारत योजना के तहत विस्तारीकरण के कार्य चल रहे हैं। जल्द ही लालकुआं रेलवे स्टेशन भव्य एवं उत्तराखंड के सबसे बड़े रेलवे स्टेशनों में शुमार हो जाएगा।
अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर प्रवेश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम विनोद कुमार वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विजय कुमार यादव, मुख्य यातायात निरीक्षक संतोष कुमार और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक बृजलाल मीणा
सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे।





