राष्ट्रीय

उत्तराखंड के लाल एमपी भट्ट के शोध कार्यो को देख यूपी के कृषि मंत्री हुवे गदगद

लखनऊ। फलों को अधिक पौष्टिक, स्वास्थ्यवर्धक और उपयोगी बनाने की दिशा में वरिष्ठ वैज्ञानिक एमपी भट्ट द्वारा किए जा रहे अभिनव शोध कार्यों को बड़ी सराहना मिली है। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उनसे मुलाकात कर उनके अनुसंधान एवं नवाचारों की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कृषि मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि एमपी भट्ट के वैज्ञानिक शोध किसानों, बागवानों और फल उत्पादकों के लिए लाभकारी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक अनुसंधान से न केवल फलों की गुणवत्ता और पोषण क्षमता बढ़ेगी, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लखनऊ के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एमपी भट्ट के प्रेरणादायी जीवन संघर्ष और उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक “संघर्ष से सम्मान तक” का विधिवत लोकार्पण भी किया। उन्होंने पुस्तक को युवाओं, शोधकर्ताओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए एमपी भट्ट के समर्पण और वैज्ञानिक सोच की सराहना की।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री के निजी सचिव रमेश चंद्र भी उपस्थित रहे। लखनऊ सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में हुई यह मुलाकात वैज्ञानिक अनुसंधान, कृषि नवाचार और किसानों के हितों को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में फायरिंग की सूचना पर पहुंचे एसएसपी ने दरोगा समेत नौ पुलिसकर्मी किये निलंबित,

उल्लेखनीय है कि महावीर प्रसाद भट्ट पुत्र स्व. सत्य प्रसाद भट्ट का जन्म 15 नवंबर 1955 को ग्राम भदासु, पुजारगांव टिहरी गढ़वाल में हुआ। उनके पिताजी भी गांव में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। उनकी प्रारंभिक परीक्षा गांव से हुई है और माध्यमिक स्तर की शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात महावीर प्रसाद भट्ट ने आगरा विश्वविद्यालय से स्नातक किया। इसके पश्चात खाद्य विभाग एवं अभियंत्रण हिमाचल से प्रशिक्षण प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश से नौकरी की शुरुआत की। ईमानदारी और परिश्रम की बदौलत 1977 में पार्ले एक्सपोर्ट चंडीगढ़ में अपनी सेवायें दी और फिर बेवरेज पेय पदार्थ में शोध कार्य हेतु चुना गये। 1980 में उनकी शादी पंजाब यूनिवर्सिटी की टॉपर श्रीमती पुष्पा भट्ट से हुई। पार्ले एक्सपोर्ट के बाद कई कंपनियों में इन्होंने कार्य किया। फिर लखनऊ में वृंदावन ग्रुप इंडस्ट्रीज में बतौर GM के रूप में कार्य किया। महावीर प्रसाद भट्ट ने कोका-कोला कंपनी में सीईओ के पद पर कार्य करते हुए कई अहम निर्णय लिए। वर्ष 2024 में इन्होंने सयुश न्यूट्रास्टूटिकल की स्थापना कर इस कम्पनी में लगभग 30 लोगों रोजगार दिया।

To Top