उत्तराखण्ड

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में एसडीओ के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान की बड़ी कार्रवाई शुरू…. कई हेक्टेयर भूमि खाली कराई….. गुर्जरों से वन कर्मियों की तीखी नोकझोंक…… देखें वीडियो

लालकुआं तराई केंद्रीय वन प्रभाग के भारी भरकम फोर्स ने यहां टांडा रेंज के चीड़ खत्ता स्थित आरक्षित वन क्षेत्र में वन गुर्जरों द्वारा किए गए बेतहाशा अतिक्रमण को ध्वस्त किया जा रहा है। इस बीच वन कर्मियों को गुर्जरों के भारी आक्रोश का सामना भी करना पड़ रहा है। जैसे ही वन विभाग ने अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई शुरू की। गुर्जरों द्वारा लालकुआं क्षेत्र के कुछ नेताओं को बुला लिया गया जिसके बाद गुजरो एवं वन कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, एसडीओ व कई रेंजो के रेंजरो से गुर्जरों की तीखी नोकझोंक हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष द्वारा विधायक की मिमिक्री करना बना चर्चा का विषय… देखें वीडियो,

वन क्षेत्राधिकारी टांडा प्रदीप असगोला के अनुसार वन गुर्जरों द्वारा दी गई वन भूमि के बजाय भारी मात्रा में भूमि कब्जा कर ली गई है, तथा आशंका व्यक्त की जा रही है कि उनके द्वारा हरे वृक्षों का दोहन भी किया गया है। इसी के चलते वन विभाग द्वारा आज अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कब्जाई गई भूमि खाली कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से लापता प्रेमी जोड़े को इंस्टाग्राम की मदद से पुलिस ने इस तरह सिनेमा हाल से पकड़ा,

उन्होंने कहा कि वन भूमि पर जो भी अवैध रूप से कब्जे का प्रयास करेगा वन महकमा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य में जो भी बाधा डालने का प्रयास करेगा वन महकमा उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उच्च स्थान पाने वाले उत्तराखंड के पूर्व सीएम और सांसद पर 2027 की जिम्मेदारी…
Ad Ad
To Top