उत्तराखण्ड

लालकुआं- हल्दूचौड़ के बीच डंपर की टक्कर के बाद पलटा ऑटो… महिला समेत तीन घायल…

लालकुआं। यहां हाईवे पर आईओसी डिपो के सामने तेज रफ्तार डंपर की ऑटो से भिड़ंत के बाद ऑटो पलट गया, जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 की मदद से हल्द्वानी चिकित्सालय भिजवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर के बाद लालकुआं से 2 किलोमीटर दूर में हल्दूचौड़ की ओर को स्थित आईओसी डिपो के सामने हल्द्वानी की ओर से आ रहा टेंपो आईओसी डिपो के सामने स्थित कट से मुड़ रहे डंपर की चपेट में आने से पलट गया, जिसमें तीन यात्रियों को गंभीर चोटे आ गयी, जिन्हें एंबुलेंस के द्वारा हल्द्वानी भेज दिया गया। घायल लोग बिंदुखत्ता के निवासी बताए जा रहे हैं।

To Top