उत्तराखण्ड

चिलचिलाती धूप के बीच सड़क पर गस खाकर गिरा बिंदुखत्ता का कृषक, अस्पताल में भर्ती

लालकुआं। भीषण गर्मी के दौरान लोगों का जीना बेहाल होता जा रहा है, आज निकटवर्ती क्षेत्र घोड़ानाला में घर से साइकिल द्वारा लालकुआं की ओर को आ रहे एक कृषक भीषण गर्मी के दौरान साइकिल से गैस खाकर सड़क में गिर गए, और चोटिल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी के बीच दोपहर को लगभग 1 बजे घोड़ा नाला से सामान खरीदने लालकुआं की ओर साइकिल से चले कृषक जीवन नाथ गोस्वामी उम्र 57 वर्ष निवासी पूर्वी घोड़ानाला बिंदुखत्ता जैसे ही हाईवे में पहुंचे थे, तभी चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच वह साइकिल समेत गस खाकर सड़क पर गिर गए, जिन्हें आसपास के लोगों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में भर्ती कराया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया।

To Top