लालकुआं। पुणे के प्रतिष्ठित होटल में मास्टरशेफ के रूप में कार्यरत बिंदुखत्ता निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुणे के प्रतिष्ठित होटल में मास्टर सेफ के रूप में कार्यरत मनीष जोशी पुत्र एलडी जोशी उम्र 31 वर्ष इंदिरा नगर प्रथम बिंदुखत्ता निवासी गत शाम होटल में अपनी ड्यूटी पूरी कर रात को पुणे में स्थित कमरे में मोटरसाइकिल द्वारा जा रहा था कि इसी दौरान सड़क में एक डंपर ने उसे बुरी तरह कुचल दिया, जिसे पुणे के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कर उसे एंबुलेंस द्वारा बिंदुखत्ता भिजवा दिया। आज देर रात्रि मृतक युवक का शव उसके घर पहुंच जाएगा, तथा प्रातः उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा, मृतक मनीष पांच बहनों का इकलौता भाई था, तथा अभी तक अविवाहित था। उक्त घटना से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।





