उत्तराखण्ड

CDS Bipin Rawat Asthi Visarjan: बेटियों ने हरिद्वार में माता-पिता को दी अंतिम विदाई, गंगा में विसर्जित कीं अस्थियां, तस्वीरें…

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत की बेटियों कृतिका और तारिणी ने माता-पिता की अस्थियों को आज हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित किया।

बेटियों ने नम आंखों से अस्थियों को नमन किया और गंगा में विसर्जित किया। तीर्थ पुरोहित आदित्य वशिष्ठ की ओर से अस्थियों का विसर्जन कराया गया।

जनरल बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को पंच तत्व में लीन हो गए थे। राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली कैंट में जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका का अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उच्च स्थान पाने वाले उत्तराखंड के पूर्व सीएम और सांसद पर 2027 की जिम्मेदारी…

इस दौरान सेना की ओर से अंतिम सलामी दी गई। यहां पर सैन्य सम्मान और विधि विधान के साथ जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीआईपी घाट पहुंचकर सीडीएस रावत की दोनों बेटियों से मुलाकात की और फिर रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  बार-बार पत्नी के विवाद से तंग पति भागा गौला नदी में कूदने.. पीछे भागे पत्नी और पुलिस..

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा, ऋषिकेश मेयर अनीता मंगाई आदि मौजूद रहे।

आठ दिसंबर को तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया था। बिपिन रावत उत्तराखंड के मूल निवासी थे।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा उत्तराखंड ने नियुक्ति किए सभी जनपदों के जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी… पढ़ें इन्हें मिले दायित्व,

इस हेलीकॉप्टर में उनकी पत्नी मधुलिका के अलावा सेना के 13 जवान और अधिकारी सवार थे। हादसे में 13 लाेगों की मौत हुई।

हेलीकॉप्टर क्रैश में अकेले बचने वाले शख्स ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह हैं। जिनका बेंगलुरु में इलाज चल रहा है और वह गंभीर स्थिति में हैं।

Ad Ad
To Top