राष्ट्रीय

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद जंतर मंतर में जश्न का माहौल,

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद जंतर मंतर में जश्न का माहौल,

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच जिस शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर नीट छात्र धरना प्रदर्शन दे रहे थे, उक्त केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकर इस्तीफा दे दिया है।
देश की राजनीति और शिक्षा जगत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा कि हाल के घटनाक्रमों से वे बेहद व्यथित हैं और छात्रों के भविष्य को किसी भी तरह की राजनीतिक या कानूनी उलझनों से बचाने के लिए उन्होंने यह निर्णय लिया है।
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में छात्र आंदोलन तेज हो गया था। कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए और विपक्ष लगातार उनकी जवाबदेही तय करने की मांग कर रहा था।
इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने हमेशा छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और आगे भी देश तथा युवाओं की सेवा करते रहेंगे। अब सभी की नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले फैसले और नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति पर टिकी हुई है।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद जंतर मंतर नई दिल्ली में आंदोलनरत छात्र-छात्राओं के बीच जश्न का माहौल है, फिलहाल सीजेपी के नेता इस्तीफा को आंदोलन की बड़ी कामयाबी बता रहे हैं।

To Top