लालकुआं। नगर के रेलवे स्टेशन की कार पार्किंग में कार के अंदर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, पुलिस ने साक्षी संकलन के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है वही घटना स्थल पर सिविल पुलिस के साथ-साथ रेलवे पुलिस और जीआरपी के अधिकारी एकत्रित हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल कुआं रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्थल पर खड़ी कार संख्या यूके 02 टीए 3059 में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में लेटा हुआ दिखाई दिया, जिसकी सूचना पार्किंग के ठेकेदार एवं भाजपा नेता विनोद श्रीवास्तव ने जीआरपी एवं पुलिस प्रशासन को दी, इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मृतक की शिनाख्त टैक्सी चालक मदन राम उम्र उम्र 42 वर्ष, ग्राम आरे बागेश्वर थाना बागेश्वर जिला बागेश्वर के रूप में की। पता चला है कि मृतक की दो पुत्रियां, एक पुत्र है। जो कि हाल निवासी दमुवाढूंगा का बताया गया है। मौके पर कोतवाली लालकुआं के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा, जीआरपी काठगोदाम के प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह कोरंगा कमल सिंह कोरंगा तथा आरपीएफ के उप निरीक्षक रणवीर सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस के जवान पहुंच गए। तथा मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया। और फोरेंसिक जांच के बाद 108 सेवा द्वारा शव को डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी को मृत्यु की पुष्टि के लिए भेज दिया गया।





