लालकुआं। आज लालकुआं नगर लड़ाई का अखाड़ा बन गया, नगर पंचायत कार्यालय से बहस शुरू हुई, जो कि कुछ देर बाद ही मारपीट में तब्दील हो गई, पहले तहसील कार्यालय के समीप मारपीट” फिर उसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में जमकर मारपीट, हो गई। पता चला है कि समझौते के बाद भी मारपीट हुई है। देर रात तक लाल कुआं कोतवाली में दोनों पक्षों के लोग एकत्रित थे तथा समझौते के प्रयास चल रहे थे।
कोतवाली पुलिस ने मारपीट के आरोप में वार्ड नम्बर (4) की महिला सभासद के पति समेत तीन को हिरासत में लिया है, शाम को दोबारा हुई मारपीट में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार कराया जा रहा है, देर रात तक लालकुआं कोतवाली के समक्ष दोनों पक्षों की भारी भीड़ जुटी रही। पुलिस ने कई बार दोनों पक्षों को कोतवाली से बाहर खदेड़ा, परंतु कुछ देर बाद फिर से लोग थाने के अंदर पहुंच जा रहे थे। साथ ही दोनों पक्षों की ओर से प्रतिनिधि आपसी बातचीत कर राजीनामा के प्रयास में भी जुटे हुए थे। शहर में अचानक अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो जाने से दोनों समुदायों में तनाव बना हुआ है, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा का कहना है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी हालत में बख्सा नहीं जाएगा, पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लायेगी।
फोटो परिचय- मारपीट की घटना के बाद लालकुआं कोतवाली में एकत्रित दोनों पक्षों के लोग





