लालकुआं। यहां स्थानीय हाट बाजार प्रांगण में खड़ा ई-रिक्शा संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर पूरी तरह राख हो गया, कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर एक स्थित साप्ताहिक हाट बाजार प्रांगण में खड़ा ई-रिक्शा रात्रि के समय अचानक धू-धू कर कर जलने लगा, और देखते ही देखते जलकर पूरी तरह राख हो गया। ई-रिक्शा स्वामी बिंदुखत्ता के निवासी हैं, जबकि चालक वार्ड नंबर एक लालकुआं में निवास करता है। जैसे ही कोतवाली पुलिस को ई-रिक्शा जलकर भस्म होने की जानकारी मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। दोपहर बाद तक स्थानीय कोतवाली में ई-रिक्शा स्वामी, चालक और उनके जानने वाले खड़े थे। सूत्रों के अनुसार ई-रिक्शा में आग लगाने वाला ई-रिक्शा चालक ही हो सकता है। पुलिस पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच करने के साथ-साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।





