लालकुआं। किच्छा से लालकुआं को आ रही 33 केवीए की विद्युत लाइन के टावर को टांडा के जंगल में हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके चलते नगर एवं संपूर्ण क्षेत्र में घंटे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किच्छा से लालकुआं को आ रहे 33 केवीए के विद्युत लाइन के भारी भरकम टावर को नगला बाईपास के समीप टांडा के जंगल में खड़े विशालकाय विद्युत टावर को जंगली हाथियों ने रात्रि में सूंड एवं पैरों से बुरी तरह टेढ़ा कर दिया, 33 केवीए की विद्युत लाइन जब पेड़ों से टकराई तो विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत सब स्टेशन लालकुआं से जब विद्युत कर्मी लाइन की जांच करने रात्रि में टांडा के जंगल पहुंचे तो मौके पर हाथियों का झुंड देखकर घबरा गए आनंद भवन में मामले की सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के एसडीओ लालकुआं संजय प्रसाद ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। दोपहर बाद तक उक्त टावर के स्थान पर वैकल्पिक विद्युत पोलों को खड़ा करने की कार्रवाई की जा रही थी। एसडीओ संजय प्रसाद ने बताया कि रात्रि में जंगली हाथियों द्वारा विशालकाय टावर को क्षतिग्रस्त कर दिया था, प्रातः तड़के से विद्युत कर्मियों द्वारा टावर लगाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि देर शाम तक विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। इधर लालकुआं बिंदुखत्ता और बरेली रोड के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई है।





