हल्द्वानी। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच रात का मनमुटाव सुबह बड़ा रहस्य बन गया। मामूली कहासुनी के बाद पत्नी अचानक घर से गायब हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि 20 मार्च की सुबह करीब 8 बजे के बाद से महिला का कोई पता नहीं है। पति के अनुसार, बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह रोज की तरह ड्यूटी पर निकल गया, लेकिन जब वापस लौटा तो घर सूना मिला—पत्नी कहीं नजर नहीं आई।
घबराए पति ने पहले खुद तलाश की, फिर पत्नी के मायके वालों से संपर्क किया, लेकिन वहां भी कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और महिला की तलाश तेज कर दी गई है। अब सवाल ये है—क्या ये सिर्फ नाराजगी है या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।





