उत्तराखण्ड

चिल्ड्रन्स एकेडमी के पांच सितारे चमके, उत्तराखंड बोर्ड मेरिट में लहराया परचम,

लालकुआं।
निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ स्थित चिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पांच होनहार छात्रों ने उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा की मेरिट सूची में शानदार स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।
विद्यालय के छात्र देवेश जोशी ने 500 में से 484 अंक (96.8%) प्राप्त कर प्रदेश में पांचवीं रैंक हासिल की। उनके विषयवार अंक हिंदी में 97, अंग्रेजी में 95, गणित में 98, विज्ञान में 97 और सामाजिक विज्ञान में 97 रहे। देवेश भविष्य में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं।
धीरज मिश्रा ने 479 अंक (95.8%) के साथ प्रदेश में नौवीं रैंक प्राप्त की। उनके हिंदी में 98, अंग्रेजी में 97, गणित में 90, विज्ञान में 96 और सामाजिक विज्ञान में 98 अंक आए हैं। धीरज बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक हैं।
भावेश जोशी ने 477 अंक (95.4%) हासिल कर प्रदेश में 11वीं रैंक पाई। उनके हिंदी में 98, अंग्रेजी में 96, गणित में 89, विज्ञान में 95 और सामाजिक विज्ञान में 99 अंक रहे। भावेश भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का सपना रखते हैं।
क्षितिज दुम्का ने 466 अंक (93.2%) प्राप्त कर प्रदेश में 22वां स्थान हासिल किया। उनके हिंदी में 95, अंग्रेजी में 88, गणित में 93, विज्ञान में 92 और सामाजिक विज्ञान में 98 अंक आए हैं। क्षितिज चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं।
वहीं आकांक्षा पांडे ने 463 अंक (92.6%) प्राप्त किए। उन्होंने हिंदी में शत-प्रतिशत 100 अंक हासिल किए, जबकि अंग्रेजी में 84, गणित में 90, विज्ञान में 93 और सामाजिक विज्ञान में 96 अंक प्राप्त किए। आकांक्षा रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं।
विद्यालय के डायरेक्टर श्रीष पाठक ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों के समर्पण और उनके मजबूत इरादों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्कूल आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा विभाग नैनीताल जनपद के मैदानी क्षेत्र के विद्यालयों का किया समय परिवर्तन… अब इतने बजे खुलेंगे विद्यालय….

Ad Ad Ad
To Top