लालकुआं। शहर के सबसे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष रहे तथा लगातार दो बार अध्यक्ष पद पर काबिज रहते हुए क्षेत्र वासियों की सेवा करने में कदम से कदम आगे बढ़ाने वाले वरिष्ठ समाजसेवी को आज वरिष्ठ व्यापारी का सम्मान दिया गया है।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला नैनीताल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता जी की संस्तुति पर जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे द्वारा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें लालकुआं इकाई के वरिष्ठ व्यापारी कैलाश पंत जी(पूर्व चेयरमैन लालकुआं नगर पालिका) को जिला संरक्षक पद पर मनोनीत किया, अपने मनोनय पर नवमनोनित जिला संरक्षक कैलाश पंत जी ने जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री जी का आभार जताते संगठन हितों हेतु कार्य करने का भरोसा दिलाया।उनके मनोनय पर प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, प्रदेश संगठन मंत्री हितेंद्र भसीन,जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी, निवर्तमान नगर अध्यक्ष लालकुआं दिवान सिंह बिस्ट दानी,जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर,जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर मुलानी, कौशलेंद्र भट्ट, कुसुम दिगारी, उर्वशी बोरा, प्रदीप सब्बरवाल, शिव कपूर, दिनेश लोहनी, द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की।





