लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ निवासी बालिका आकाशी जोशी ने सीबीएसई की हाई स्कूल की परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए पूरे क्षेत्र में अपना और परिवार का नाम रोशन किया है, आकाशी भविष्य में चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है।
यहां आकाशी जोशी पुत्री देवेंद्र जोशी, निवासी बमेटा बंगर खीमा, हल्दूचौड़ ने एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययन करते हुए हाईस्कूल (दसवीं) की परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। आकाशी की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। आकाशी ने अंग्रेजी98, हिंदी 96, गणित99, विज्ञान98 और सामाजिक विज्ञान में 100 अंक प्राप्त कर 98 4% अंक हासिल किए हैं।
आकाशी की उक्त सफलता पर सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी और विनोद भट्ट ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आकाशी जोशी ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं के साथ-साथ अपनी बड़ी बहन चंचल जोशी, जो कि शिक्षिका है को दिया है।
फोटो परिचय- आकाशी जोशी





