उत्तराखण्ड

हल्द्वानी की देवरानी और जेठानी को देहरादून में दुग्ध विकास मंत्री ने किया सम्मानित,

देहरादून। दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने उत्तराखंड में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली हल्द्वानी की देवरानी और जेठानी को सम्मानित किया।
हल्द्वानी निवासी देवरानी और जेठानी लंबे समय से दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में पूरे उत्तराखंड में कीर्तिमान स्थापित किए हुए हैं, इस बार भी उन्होंने प्रदेश में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है, उन्हें देहरादून में आयोजित एक वृहद कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और खजान दास ने सम्मानित किया। दुग्ध व्यवसाय में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला दुग्ध समिति हरिपुर जमन सिंह ग्रामीण क्षेत्र हल्द्वानी की हिमानी बिष्ट को 25000 रुपए पुरस्कार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली पुष्पा बिष्ट को 15 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली दीपा बिष्ट को 10000 रुपए पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। इसके अलावा हरिद्वार और उत्तरकाशी दुग्ध संघों को भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। तथा पांच नए बद्री गाय ग्रोथ सेंटर स्थापित करने और ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में दुग्ध चूर्ण एवं आइसक्रीम संयंत्र लगाने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री खजान दास, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह मेहता, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी सहित कई गणमान्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- हल्द्वानी की महिला दुग्ध उत्पादक को सम्मानित करते दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा व मंत्री खजान दास

To Top