उत्तराखण्ड

लालकुआं में पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, पत्नी ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन,

लालकुआं। नगर से लगे क्षेत्र सांप पठानी खत्ता में एक पति ने अपनी पत्नी को बुरी तरह पीट दिया, इसके बाद पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, इस दौरान पति अपनी पत्नी को बेहोशी की हालत में छोड़कर चंपत हो गया। ग्रामीण गंभीर रूप से घायल महिला को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी को रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां निकटवर्ती क्षेत्र सांपकठानी खत्ता में रविंद्र कश्यप ने अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी उम्र 25 वर्ष को बहुत ही बुरी तरह लाठी डंडों से पीट दिया, इसके बाद पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, इस बीच पति वहां से फरार हो गया। आसपास के ग्रामीण लक्ष्मी को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं पहुंचे, और उसका प्राथमिक उपचार कराया, उसके बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर को रेफर करते हुए 108 सेवा द्वारा उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय को भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार लक्ष्मी का सांप कठानी खत्ते में मायका है, जबकि रामपुर में ससुराल है, वह इन दिनों मायके आई हुई थी, लक्ष्मी का पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता रहता है, उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।

To Top