उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता में पुलिस ने आधा किलो से अधिक चरस के साथ युवक को रंगे हाथों दबोचा,

लालकुआं। बिंदुखत्ता में चौकी पुलिस ने स्कूटी से तस्करी कर रहे चरस तस्कर को 654.10 ग्राम अवैध चरस के साथ चरस तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी गौरव जोशी के नेतृत्व में
गश्त के दौरान पुलिस बल ने खैरानी क्षेत्र के सुनसान इलाके में एक युवक को स्कूटी खड़ी करके संदिग्ध गतिविधि करते हुए देखा तो उक्त युवक की स्कूटी की तलाशी ली गई, इस दौरान स्कूटी की डिग्गी से 654.10 ग्राम चरस अवैध बरामद हो गई। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम और पता मनोज सिंह रावत पुत्र कुंवर सिंह रावत निवासी बुरथिंग बिरथी थाना नाचनी जिला पिथौरागढ़ हाल निवासी महादेव कॉलोनी आरटीओ रोड थाना मुखानी जनपद नैनीताल बताया। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत करते हुए पकड़ी गई स्कूटी संख्या- यूके 04 एसी-6511 जिसे मिट्टी लगाकर छुपाया गया था को सीज कर दिया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसका चालान कर दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी गौरव जोशी, और पुलिस कांस्टेबल दयाल नाथ शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से बिंदुखत्ता क्षेत्र में चरस की होम डिलीवरी कर रहा था।
फोटो परिचय- अवैध चरस के साथ पकड़ा गया आरोपी

To Top