उत्तराखण्ड

सीएम धामी के हल्द्वानी आगमन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने लिया हिरासत में…… हुई जमकर छीना झपटी….. देखें वीडियो

यूथ काग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में यूथ काग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे का जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर विरोध किया, इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई छीना झपटी का माहौल बना रहा हू।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र के हाइवे में चार दिन के भीतर चार जवान मौतों से दहशत,

इस मौके प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा मुख्यमंत्री हवाई दौरे कर रहे जोशीमठ प्रकरण में सरकार लापरवाही की वजह से हज़ारों परिवार तबाही के कागार पर खड़े हैं जबकि सरकार द्वारा 5 हजार रुपये किराए के नाम पर देकर उनके साथ बड़ा मजाक किया जा रहा है। सरकार को पुनर्वास के लिये ठोस नीति बनाने के साथ ही वन टाइम सैटलमेंट की योजना बनानी चाहिये।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण संरक्षण में मिसाल बने नरेश चन्द्रा, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने किया सम्मानित

युवा नेता शाहनवाज मालिक व मोनू चौहान व सचिन राठौर ने कहा सरकार अंकिता भण्डारी हत्या कांड की सीबीआई जांच करवाने डर रही है। हल्द्वानी के आईएसबीटी का शीघ्र निर्माण किया जाये। पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में लगे भूकंप के झटके, लोग निकले घर से बाहर

प्रदर्शन करने वालो में शाहनवाज मालिक मयंक गोस्वामी मोहित कुमार सचिन राठौर साहिल राज रितिक बाल्मीक अंकुश कुमार आदि थे।

Ad Ad
To Top