उत्तराखण्ड

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में मंत्री के सामने आपस में भिड़ गए छात्र, पुलिस के छूटे पसीने……… देखे वीडियो………….


हल्द्वानी। छात्र संघ के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के सामने एबीवीपी और निर्दलीय छात्रसंघ अध्यक्षा रश्मि लमगाडिया आमने सामने भीड़ गए।

इस दौरान जमकर नारेबाजी और झड़प भी हुई यही नहीं आक्रोशित एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंच पर चढ़कर पोस्टर भी फाड़ दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष द्वारा विधायक की मिमिक्री करना बना चर्चा का विषय… देखें वीडियो,

एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रसंघ पदाधिकारियों के बीच हुई भिड़ंत को शांत करने में पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए, इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी शांत नजर आए।

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में वार्षिक अधिवेशन के नाम पर वर्तमान छात्र संघ और उनके पदाधिकारियों द्वारा अवैध वसूली और नियमों को ताक पर रखकर वार्षिकोत्सव करने का आरोप लगाया वहीं दूसरी तरफ निर्दलीय छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने कहा कि एबीवीपी चुनाव नहीं जीत पाई इस वजह से वो कॉलेज में हमेशा अराजकता का माहौल पैदा करती रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से लापता प्रेमी जोड़े को इंस्टाग्राम की मदद से पुलिस ने इस तरह सिनेमा हाल से पकड़ा,

बाद में पुलिस ने किसी तरह पूरे मामले को शांत किया, हालांकि दोनों गुटों में भिड़ंत होने से कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।

बाइट- रश्मि लमगड़िया, छात्रसंघ अध्यक्ष एमबीपीजी कॉलेज
बाइट- कौशल बिरखानी, एबीवीपी पदाधिकारी
बाइट- गौरव संभल, उपाध्यक्ष छात्रसंघ

To Top