उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में पुलिस ने बेटे को लिया हिरासत में, मां की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत:- मचा हड़कंप,

हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली से बेटे को न छोड़ने से नाराज महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। इसका पता चलते ही पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। मामले में देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत से उसके बेटे की घटना का कोई लेना-देना नहीं है। वार्ड-52 की दुर्गा कॉलोनी में रहने वाली सविता देवी (45) पत्नी राजीव सिंह की बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। परिजन सविता को बेस अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला के पति रामपुर रोड स्थित कार कंपनी के शोरूम में एसेसरीज का काम देखते हैं। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात 9:30 बजे उनके बेटे को पुलिस किसी मामले में उठाकर ले गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, पत्नी ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन,

महिला दिन में घर से कब गई इसकी जानकारी उनके पति को नहीं थी। परिजनों ने महिला कब गई और कब आई यह देखने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी देखे हैं।

दोपहर तक उसे नहीं छोड़ा गया। तभी उसकी मां भी मुखानी कोतवाली पहुंची थी। महिला ने बेटे को छोड़ने की गुहार लगाई। अचानक महिला वहां से निकली और कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  कल होगी भारी बारिश:- जिलाधिकारी नैनीताल ने दिए 14 अगस्त को स्कूल कॉलेज में अवकाश के सख्त निर्देश,

सूत्रों के अनुसार दो परिवारों के बीच कीमती सामान के आदान-प्रदान के मामले में कोई विवाद हुआ था। इसी मामले में महिला के बेटे को पुलिस ने पूछताछ की। महिला के दो बच्चे हैं। बेटी का विवाह हो चुका है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि मुखानी कोतवाली क्षेत्र में बीती रात हंगामा करने पर एक युवक को पुलिस ने पूछताछ की थी। महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। – , एसपी सिटी

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में खड़ा ई-रिक्शा संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर हुआ भस्म, पुलिस जांच में जुटी,

घर से 200 मीटर दूर खाया विषैल

पदार्थ पुलिस ने जब मामले की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तब अलग ही मामला सामने आया। पता चला कि सविता अपने घर से करीब 200 मीटर पहले ही सड़क किनारे बैठकर उल्टियां कर रही थी। रास्ते से गुजर रही एक स्कूल बस ने उसे घर छोड़ा लेकिन घर वाले जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि विषैला पदार्थ महिला ने कहां खाया था इसकी पुष्टि के लिए पिछली फुटेज खंगाली जा रही हैं।

Ad Ad Ad
To Top