उत्तराखण्ड

लालकुआं में चोर कोतवाली के सामने से उठा ले गया दूध, दही और पनीर से भरी आंचल की क्रेट… देखें घटना का वीडियो…

लालकुआं। शहर की कोतवाली के ठीक सामने स्थित जनरल स्टोर के बाहर रखी दूध से भरी क्रेट को एक चोर शरेआम उठाकर रफू चक्कर हो गया। दुकानदार ने जब दुकान के सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो भरी दुपहरी की गई इस घटना से वह दंग रह गया, कोतवाली पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे खंगालते हुए चोर की तलाश शुरू कर दी है।
​​मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय कोतवाली के ठीक सामने इंद्रजीत गुप्ता की इंद्रजीत डेली नीड्स दुकान के बाहर दूध से भरी क्रेट् आंचल दुग्ध वाहन द्वारा प्रात हा रोजाना की तरह रखी थीं। प्रातः लगभग 9:55 पर एक अज्ञात चोर की नजर इस क्रेट पर पड़ी और वह मौका पाकर पूरी की पूरी दुग्ध क्रेट् उठाकर रफूचक्कर हो गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक क्रेट लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है जो कि कोतवाली के सामने से कैमरे की नजर से ओझल हो जाता है। दुकानदार के मुताबिक उक्त चोर क्रेट में रखी दूध 4 लीटर, मट्टा 16 पैकेट,
18 दही के पैकेट और
चार पैकेट पनीर के लेकर चंपत हो गया उक्त सामान की कीमत 1000 रुपए बताई गई है।
इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा का कहना है कि दुकानदार द्वारा उन्हें मामले की तहरीर नहीं दी गई है, इसके बावजूद पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर खुलेआम दूध चोरी करने वाले को शीघ्र गिरफ्तार कर लेगी।

To Top