उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में भाई ने की जवान बहन की निर्मम हत्या……….. स्वयं भी की आत्महत्या……….. एक साथ भाई-बहन की मौत से क्षेत्र में मचा हड़कंप…………

रुद्रपुर। रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी चौकी इलाके में एक भाई ने अपनी सगी बहन की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या व आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल ने हल्द्वानी, रामनगर, भवाली समेत इन शहरों के पुलिस अधिकारियों के किए ताबड़तोड़ तबादले,

जानकारी के अनुसार चदुआ बरेली के रहने वाला 23 वर्षीय सुनील कुमार

चार दिन पहले अपनी बहन 19 वर्षीय करिश्मा के साथ सिंह कॉलोनी

गली नंबर दस स्थित अमोलक के मकान में किराये पर रहने लगा। बताया

जा रहा है कि बुधवार की सुबह सुनील का बहनोई रवि कुमार कमरे पर

आया और काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। तो

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ से जुड़े बिंदुखत्ता निवासी महेंद्र का हुआ आकस्मिक निधन, छोड़ गए रोता-बिलखता परिवार

उसने दरवाजे के नीचे झांककर देखा।

जहां सुनील का शव लटका हुआ था और करिश्मा का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसे देखकर रवि के हाथ पांव फूल गए और वह दौड़कर आदर्श कॉलोनी चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ सदर निहारिका तोमर, कोतवाल धीरेंद्र कुमार और चौकी प्रभारी विजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा कि भाई ने पहले बहन करिश्मा की रस्सी से गला दबाकर हत्या की और उसके बाद खुद पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मकान स्वामी व बहनोई से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या की वजह की तफ्तीश शुरू कर दी है।

To Top