उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के प्रतिष्ठित अस्पताल के फार्मासिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत …………. परिवार में मचा कोहराम…………. 26 नवंबर को होना था विवाह… …….

हल्द्वानी। इसी माह युवक का होना था विवाह जंगलियागांव में दीपावली की रात युवक के 200 मीटर खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की 26 और 27 नवंबर की शादी होनी थी। शादी से पहले युवक की मौत से स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक हल्द्वानी स्थित क्लीनिक में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात था।

ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि जंगलियागांव निवासी कंचन बेलवाल (27) पुत्र शांता कुमार बेलवाल दीपावली के लिए रविवार को घर पहुंचा था। रात को पूजा-अर्चना करने के बाद घूम रहे थे। तभी अचानक अनियंत्रित होकर वह 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। प्रधान ने बताया कि स्वजनों और ग्रामीणों ने कंचन को घायल अवस्था में खाई से निकाला। साथ ही उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। जहां सोमवार की सुबह पांच बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की 26 और 27 नवंबर को शादी होनी थी। शादी के लिए खरीददारी भी कर ली गई थी। लेकिन रविवार की रात । खाई में गिरने से कंचन की मौत के बाद से स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे मां-बाप, दो बड़े भाई और दो शादीशुदा बहनों को रोता हुआ छोड़ गया है। युवक की मौत पर विधायक राम सिंह कैड़ा, ब्लाक प्रमुख डा. हरीश बिष्ट, प्रधान राधा कुल्याल, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल, जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, प्रेम कुल्याल ने शोक व्यक्त किया है। इधर भीमताल थानाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि युवक के खाई में गिरने की सूचना फिलहाल पुलिस के पास नहीं है।

To Top