उत्तराखण्ड

महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में बिंदुखत्ता और हल्द्वानी ने लखनऊ, पीलीभीत समेत कई टीमों को हराकर फाइनल में किया प्रवेश,

लालकुआं। स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में लालकुआं में पहली बार आयोजित ओपन 9-ए-साइड गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट के कुल 15 से अधिक मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल का रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसके बाद अब हल्द्वानी और बिंदुखत्ता की टीम ने उत्तर प्रदेश की लखनऊ और पीलीभीत की टीमों को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया है।
लालकुआं स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित गर्ल्स ओपन महिला टूर्नामेंट का पहला मुकाबला दानू फुटबॉल क्लब और डार्क फोनिक्स लखनऊ के बीच खेला गया जो कि बिना किसी हार जीत के (ड्रॉ) रहा। दूसरा मुकाबला फ्यूचर चार्म्स और क्वींस एकेडमी हल्द्वानी के बीच खेला गया यह भी (ड्रॉ) रहा। तीसरा मुकाबला डीएफए पीलीभीत और रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच खेला गया, जिसमें (रूद्रपुर) विजई रहा। चौथा मुकाबला
दानू फुटबॉल क्लब और देवभूमि फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जो कि बिना किसी नतीजे के (ड्रॉ) रहा। पांचवा मुकाबला फ्यूचर चार्म्स एवं रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच खेला गया जिसमें रुद्रपुर विजई रहा तथा छठा मुकाबला क्वींस एकेडमी हल्द्वानी और पीलीभीत के बीच खेला गया जो की ड्रा रहा।
सातवा मुकाबला देवभूमि फुटबॉल क्लब और डार्क फोनिक्स लखनऊ के बीच खेला गया जिसमें विजेता डार्क फोनिक्स लखनऊ रहा, इसके बीच शुरू हुआ सेमीफाइनल मुकाबले जिसमें पहला सेमीफाइनल क्वींस एकेडमी हल्द्वानी और डार्क फोनिक्स लखनऊ के बीच खेला गया जिसमें क्वींस एकेडमी हल्द्वानी ने उक्त मुकाबले जीतते हुए फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दानू फुटबॉल क्लब और रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच खेला गया जिसमें दानू फुटबॉल क्लब ने उक्त मुकाबले जीते हुए फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। इसके बाद टूर्नामेंट में तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए निर्णायक मुकाबला रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम और डार्क फोनिक्स लखनऊ के बीच खेला गया जिसमें रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम ने मुकाबले जीतते हुए तीसरा नंबर पक्का किया। अब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 जुलाई रविवार को शाम 5 बजे से दानू फुटबॉल क्लब और क्वींस एकेडमी हल्द्वानी के बीच खेला जाएगा।
इससे पूर्व टूर्नामेंट का विधिवत्त शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने किया, जबकि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का तथा कांग्रेस नेत्री बीना जोशी रही।
आज आयोजित मुकाबलों में लालकुआं, हल्द्वानी, रुद्रपुर, लखनऊ सहित विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों ने प्रतिभाग कर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। देर रात तक चले टूर्नामेंट के आयोजक युवराज खाती और परितोष बिष्ट है। कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, विधायक प्रतिनिधि गोविंद राणा, नारायण बिष्ट, वरुण पाठक, करण तिवारी, रौनक चंद, वीरू बिष्ट, कमलेश बिष्ट और वीरेंद्र दानू आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय- लालकुआं में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान विजई प्रतिभागी

To Top