उत्तराखण्ड

इस घोषणापत्र में है विकास की योजनाओं का खाका:- बिंदुखत्ता राजस्व गांव, लालकुआं बाईपास, चोरगलिया, गौलापार और बरेली रोड के लिए है विशेष कार्य योजना………

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों का खाका तैयार कर निर्दलीय पवन चौहान ने अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी किया उन्होंने 29 बिंदुओं पर अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है इसके अलावा बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता में शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र के हाइवे में चार दिन के भीतर चार जवान मौतों से दहशत,

उन्होंने स्पष्ट किया कि लालकुआं नगर पंचायत का सीमा विस्तार एवम लालकुआं वासियों को मालिकाना हक, गौलापार में सर्वांगीण विकास कार्य को अंजाम दिया जाएगा और चोरगलिया में भी खेल का मैदान बनाया जाना उनके संकल्प पत्र में शामिल है इसके अलावा शेरनाला पर ओवरब्रिज और विजयपुर में भी पुल बनाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है उन्होंने कहा कि सभी 29 बिंदुओं पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा और लालकुआं विधानसभा को एक आदर्श विधान सभा के रूप में स्थापित करने के लिए वह वचनबद्ध हैं।

To Top