उत्तराखण्ड

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड के इस वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कांग्रेस पार्टी को कहा बाय-बाय………………….

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेसी नेता मनीष खंडूडी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में उन्होंने बताया कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं। मेरा यह निर्णय बिना किसी व्यक्तिगत हित अथवा अपेक्षा से लिया गया है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष खंडूड़ी का जन्म पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के घर 16 अक्टूबर 1968 को हुआ। शिक्षा में बचपन से ही अव्वल मनीष ने नेताजी सुभाष चंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीई की परीक्षा उत्तीर्ण की।

To Top